मध्यप्रदेश के मुरैना में देर रात गोलीकांड से सनसनी फैल गई। अंबा बाईपास स्थित हरविलास पैलेस के बाहर बदमाशों ने कृष्णा गुर्जर नामक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।घटना के बाद मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां आक्रोश का माहौल है। तनाव को देखते हुए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


