रीवा से सादाबुद्दीन सिद्दीकीएंकर: रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पहले से शादी शुदा था, और युवती को रीवा में धोखा दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी युवक करण खटीक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक और युवती दोनों धार्मिक कार्यक्रमों में रोल प्ले करते है, और उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ वर्ष पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया, और तब से लगातार उसका शोषण करता रहा।
और जब पीड़ित ने उससे शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है, और उसकी पत्नी मुंबई में रहती है। इतना ही नहीं, आरोपी की एक और युवती से भी शादी भी तय हो गई थी, और वो दूसरी शादी करने की फिराक में था। और जब पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाइट: निशा मिश्रा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली


