AAP leader Sanjay Singh is sending 33 migrant laborers to their homes by plane – AAP नेता संजय सिंह भेज रहे हैं 33 प्रवासी मजदूरों को विमान से उनके घर

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह- फाइल फोटो

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने पूरे साल में मिलने वाली 34 हवाई यात्राओं की टिकट प्रवासी मजदूरों के नाम कर दी है. संजय सिंह बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 33 मजदूरों को अपने साथ हवाई जहाज में बैठाकर पटना लेकर जाएंगे. संजय सिंह अपने नॉर्थ एवेन्यू आवास से दोपहर एक दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे. इससे पहले भी संजय सिंह यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूरों को बस का इंतजाम करा कर उनके राज्यों और जिलों में भेजते रहे हैं.

यह भी पढ़ें

बताते चले कि एक सांसद के लिए सालाना घरेलू उड़ानों में 34 बिजनेस क्लास टिकटें आरक्षित होते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे सबके लिए प्रेरणादायक बताया. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”संजय जी की इस अनूठी पहल से सभी को प्रेरणा मिलेगी. जिन्हें भगवान ने ज़िंदगी में साधन दिए हैं, उनकी ज़िम्मेदारी है कि वे अपने साधन दूसरों की सेवा में लगायें. संजय जी बधाई के पात्र हैं.”

मुख्यमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए संजय सिंह ने लिखा, ‘‘धन्यवाद अरविंद केजरीवाल भाई, राजनीति में जिन आदर्शों को लेकर हम लोग आपके साथ निकले उसका जीवन भर अनुकरण करने की कोशिश करूंगा.” कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूर देशभर के कई हिस्सों में फंस गए हैं. (इनपुट भाषा से भी)

वीडियो: शाहीन बाग पर बोले संजय सिंह, “सूझ बूझ से काम लें लोग”


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here