आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को बताया दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, पिछड़ों का विरोधी

दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “बीजेपी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, मुस्लिमों, ईसाइयों, सिखों के विरोधी हैं और अगर यह ओबीसी आरक्षण बिल आया है और बीजेपी की मंशा साफ है तो उन्हें ये बिल पास करना चाहिए। यह बिल देश के पिछड़े वर्ग के लोगों के हित में है और हम इस बिल का एक बार नहीं बल्कि 1000 बार समर्थन करेंगे…मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर आपकी पार्टी और आपकी नियत साफ है तो इससे अच्छा कोई और बिल नहीं आ सकता है, इस बिल को आप पास करें, जनसंख्या के आधार पर ओबीसी के लिए आरक्षण होना चाहिए…इस बिल का विरोध करके बीजेपी ने अपना असली चेहरा पूरे देश के सामने उजागर कर दिया है….’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here