भारी बारिश के चलते हादसा,कच्चा मकान गिरने से 4 लोग घायल

भारी बारिश के चलते एक बार फिर से ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। लगातार 18 घंटे हुई भारी बारिश से देहात के पिछोर क्षेत्र में एक कच्चा मकान गिरने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौरतलब है कि मंगलवार देर रात से ग्वालियर जिले में भारी बारिश हुई। लगातार 18 घंटे तक बारिश होने के चलते जहां निचली बस्तियों में पानी भर गया, वहीं पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम अजयगढ़ में कच्चा मकान ढहने से 4 लोग उसके मलबे में दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में 4 लोगों को गंभीर हालत में मलबे से बमुश्किल निकाला और डबरा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं और उनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

घायल महिलाओं के नाम जय देवी और फूल देवी हैं, जबकि बच्चों के नाम वीरू और भूमि हैं। तीन घायलों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश के पानी की वजह से मकान के नीचे की मट्टी धसक गई, जिसके चलते उक्त हादसा सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर और सिविल अस्पताल पहुंच गए थे। अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने घायलों के आवश्यक इलाज डॉक्टर्स को निर्देश दिए हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक जादौन ने घटना की पुष्टि की है और सभी घायलों के इलाज कराए जाने की जानकारी दी है।

बाइट – अशोक जादौन डीएसपी हेडक्वार्टर ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here