रतलाम के जावरा में 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

रतलाम जिले के जावरा शहर पुलिस ने आबिद पिता राशिद मेव को राजस्थान से गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी पर 2 करोड़ 21 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उसने फावड़ा फैक्ट्री में इन्वेस्टमेंट, प्रॉपर्टी बिजनेस और दोगुना मुनाफा देने के नाम पर कई लोगों को ठगा था। जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को उसकी पत्नी नीलू मेव को भी गिरफ्तार किया गया था।दरअसल आरोपी आबिद मेव कैश और बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसा हड़पता था। वही जावरा पुलिस की टीम ने राजस्थान में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

एसपी अमित कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर खुलासा किया और बताया कि आरोपी आबिद मेव ने 20 से 25 लोगों के साथ ठगी की है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बैंक खाते व संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/1000104043.mp4

बाइट:- अमित कुमार (एसपी रतलाम)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here