70 वर्षीय महिला से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार….

भोपाल। वाणिज्यिक राजधानी इन्दौर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 70 वर्षीय महिला को घर मे अकेला पाकर घर में घुसे नशेड़ी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाके का है। यहां रहने वाली 70 वर्षीय महिला ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पास में ही रहने वाला रवि नामक युवक महिला के घर मे घुसा ओर महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म कर मारपीट की। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी नशे का आदी है और मजदूरी करता है। महिला को अकेला पाकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here