बिना एसएमएस चल रहे हार्वेस्टरों पर कार्रवाई जारी, एक दिन में 11 मशीनें जब्त

दतिया। जिले में बिना एसएमएस के फसल कटाई करने वाले हार्वेस्टरों के खिलाफ रविवार को भी कार्रवाई जारी रही। कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन की टीमों ने जिले के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर कुल 11 हार्वेस्टर संचालकों पर जब्ती की कार्रवाई की। सभी मशीनों को थाने में जब्त कराया गया और चालान काटे गए।तीन विकासखंडों के गांवों में कार्रवाईप्रशासन ने तीन विकासखंडों में बिना एसएमएस के चल रहे हार्वेस्टरों पर कार्रवाई की। विकासखंड दतिया के ग्राम दूरसड़ा, उन्नाव, नोनेर, कुरथरा और हतलाई में मशीनें पकड़ी गईं। विकासखंड भांडेर के ग्राम ताल गांव (दो मशीनें), सोहन और उड़ीना में भी कार्रवाई हुई। वहीं विकासखंड सेवढ़ा के ग्राम भड़ोल और लक्ष्मणपुरा में बिना एसएमएस के फसल कटाई करते हार्वेस्टर पकड़े गए।सेवढ़ा में संयुक्त कार्रवाईअनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला दतिया के निर्देशन में सेवढ़ा विकासखंड में कार्रवाई की गई। ग्राम भड़ोल में एक और लक्ष्मणपुरा में एक, यानी कुल दो हार्वेस्टर बिना एसएमएस के फसल कटाई करते मिले। राजस्व विभाग, कृषि विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर दोनों हार्वेस्टरों को थाने में जब्त कराया।अधिकारी रहे मौजूदकार्यवाही के दौरान तहसीलदार दीपक यादव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सेवढ़ा एम.पी. सिंह तथा कृषि विस्तार अधिकारी श्रीकिशन अहिरवार और कंचन कुशवाहा उपस्थित रहे।कार्रवाई जारी रहेगीजिला प्रशासन के अनुसार बिना एसएमएस के हार्वेस्टर संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।हार्वेस्टर संचालकों को निर्देश हैं कि वे एसएमएस के बिना फसल कटाई न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर मशीन जब्त कर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here