बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेत्री सारा अर्जुन, भस्म आरती में लिया दर्शन लाभ

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध Mahakaleshwar Jyotirlinga मंदिर में शनिवार को फिल्म अभिनेत्री Sara Arjun अपने पिता एवं अभिनेता Raj Arjun के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं।इस दौरान उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों कलाकार नंदी हॉल में बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ भस्म आरती में लीन नजर आए और निराकार से साकार स्वरूप के दिव्य दर्शन किए।मंदिर परिसर में उनकी मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। सारा अर्जुन ने बाबा महाकाल के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here