मुंबई। रामायण को आधार बनाकर एक फिल्म बनाई गई। जी हां, आदिपुरुष (Adipurush) आज सिनेमाघरों में लग चुकी है। प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान स्टारर फिल्म 650 करोड़ में बनी है। यह भारत की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म की कहानी है वनवास और सीताहरण पर है। दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म सत्य से परी लगती है। इसमें रचनात्मकता भी नहीं है। प्रभु श्रीराम के रोल में नजर आए प्रभास की एक्टिंग तो दमदार है, लेकिन यहां वो कई जगहों पर पूरी तरह बाहुबली के लुक और फील वाले लगे हैं। रामसेतु बनाने से पहले वानर सेना के हौसले बुलंद करते प्रभास को देखकर आपको भी फिल्म बाहुबली का कालकेय वाला युद्ध जरूर याद आएगा। जानकी के रोल में कृति में ग्रेस की कमी दिखी है। उनका रावण को चेतावनी देना भी काफी फीका सा लगता है। रावण के रोल में सैफ के दमदार डायलॉग काफी बनावटी लगते हैं। फिल्म में सबसे ज्यादा मजेदार लगे हैं बजरंग बली बने देवदत्त नागे। उनका किरदार अपने साथ पावर और हंसी लेकर आता है।
आदिपुरुष : बेदम निकली फिल्म, धर्म को लेकर मच सकता है हंगामा
