बिपरजॉय चक्रवात गुजरात के बाद अब राजस्थान में मचाया कोहराम

नई दिल्ली। विपरजॉय तूफान ने कोहराम मचा दिया है। 15 जून को गुजरात के कच्छ तट से टकराने के बाद था, इसके बाद से गुजरात के हालत सामान्य नहीं हो पाए हैं। वहीं, राजस्थान में अब ये तूफान उत्पात मचा रहा है। राजस्थान में बिपरजॉय जानलेवा होने लगा है। चक्रवाती तूफान के असर से शनिवार सुबह से ही बाड़मेर, माउंट आबू, सिरोही, उदयपुर, जालोर, जोधपुर और नागौर में तेज बारिश हो रही है। हवा 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।
बाड़मेर में  NDRF की टीम बुलाई गई है। उधर, खराब मौसम के चलते पाली के जैतारण थाना क्षेत्र में 11KV बिजली लाइन का तार गिरने से बंजाकुडी गांव की 16 साल की पूजा कुमावत की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here