उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंबे समय से लंबित पुलिस पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद पदोन्नत पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को स्टार व फीते लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के संरक्षण और उनके सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है।


