मध्यप्रदेश में निगम मंडल अध्यक्ष बनने के बाद K. P. Yadav ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना प्रस्तावित रोड शो रद्द कर दिया है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचाने की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।KP यादव ने कहा कि अब वे बड़े काफिलों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन से जनता के बीच पहुंचेंगे और समर्थकों से भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। राजनीतिक गलियारों में इसे Jyotiraditya Scindia और उनके समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है।इससे पहले KP यादव समर्थकों के बड़े काफिले के साथ अशोकनगर से भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुंचे थे, लेकिन अब उनका सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।


