रीवा के शासकीय गांधी स्मृति चिकित्सालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पर चार से पांच गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी के बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी। इन सभी महिलाओं का ऑपरेशन हुआ था सुबह से ही ये महिलाएं बेहोश होने लगी और बेसुध हो गई। दो महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर हो गई जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि ऐसा क्यों हो रहा है यह पता नहीं चल पाया लेकिन अलग अलग विभागों के डाक्टरों की टीम द्वारा इनकी जांच की गई है जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की ऐसा क्यों हुआ।
रीवा के शासकीय गांधी स्मृति चिकित्सालय में गुरुवार की रात चार से पांच महिलाओं की ऑपरेशन द्वारा डिलेवरी हुई। जिनकी शुक्रवार की सुबह से अचानक तबियत बिगड़ने लगी और महिलाएं बेहोश होकर बेसुध हो गई, उन्हें मतली आने लगी और उल्टियां होने लगी।महिलाओं के परिजन भी हैरान रह गए की अचानक ये क्या हो गया जिसके बाद इसकी जानकारी जब डाक्टरों को हुई तो उनके भी समझ में ये नहीं आ पाया की अचानक महिलाओं को क्या हो गया। कुछ महिलाएं तो अपने परिवार वालों को भी नहीं पहचान पा रही थी। दो महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर थी जिन्हें आनन फानन में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। अलग अलग विभागों के डाक्टरों की टीम द्वारा कई तरह की जांच कराई गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चल पाएगा की ये किसी दवा का साइड इफेक्ट है या फिर वजह कोई और है। हालांकि बताया जा रहा है की सभी महिलाएं अभी खतरे से बाहर है लेकिन ऐसा क्यों हुआ इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है।