After Germany, Corona was badly affected, this country is also going to open its borders | जर्मनी के बाद कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुआ यह देश भी खोलने जा रहा अपनी सीमाएं

स्‍पेन: जर्मनी ने अपनी सरजमीं की सीमाओं को खोलने की घोषणा की और उसके बाद ही एक और देश ने ऐसी ही घोषणा कर दी है. जबकि यह देश, दुनिया के उन देशों की सूची में शामिल रहा है, जहां घातक कोविड-19 (Coronavirus) ने जमकर कहर बरपाया है. 

बात हो रही है स्‍पेन (Spain) की, जिसने घोषणा की है कि वो फ्रांस और पुर्तगाल के साथ अपनी भूमि सीमा को फिर से खोल देगा. 

स्‍पेन के पर्यटन मंत्री रेयेस मार्टो ने कहा, “मैं पुष्टि करना चाहता हूं कि फ्रांस और पुर्तगाल के मामले में,  22 जून से गतिशीलता पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा.” साथ ही उन्‍होंने कहा कि 14 दिन के क्‍वारंटीन की अनिवार्यता भी अब नहीं रहेगी. 

यह भी पढ़ें: पृथ्वी के करीब है उसी के आकार का ये एक और ‘ग्रह’, खगोलविदों ने की अहम पुष्टि

स्‍पेन देश ने कोविड-19 के कारण मौतों की संख्‍या में वृद्धि के कारण अपनी सीमा को बंद कर दिया था. वर्तमान में COVID-19 के कारण स्पेन में मरने वालों की संख्या 27 हजार से अधिक है, जबकि यहा संक्रमण के करीब ढाई लाख मामले दर्ज हुए हैं. 

जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास ने बुधवार को कहा था कि देश अब यात्रा के लिए ”ट्रेवल वॉर्निंग” को “ट्रेवल एडवाइस” से बदलने जा रहा है और अपने देश की सीमा को फिर से खोल देगा.

हालांकि, जर्मन विदेश मंत्री ने आगाह किया कि “यात्रा की चेतावनी से मतलब यात्रा प्रतिबंध नहीं है और यात्रा सलाह से मतलब यात्रा के लिए निमंत्रण नहीं है.”

बता दें कि जर्मनी ने मार्च के मध्य में यूरोप के बाकी हिस्सों की तरह लॉकडाउन का आदेश दिया था. 

ऑस्ट्रियाई सरकार ने भी घोषणा की कि वह अपनी लैंड बॉर्डर को फिर से खोल देगी. वहीं एक अन्य यूरोपीय देश, डेनमार्क ने कहा था कि वह 15 जून से जर्मनी, नॉर्वे और आइसलैंड के आगंतुकों के लिए अपनी लैंड बॉर्डर को फिर से खोल रहा है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here