https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Friday, January 23, 2026
HomeBreaking Newsससुर, बहू की हत्या के बाद तोलिया के फंदे से पेड़ से...

ससुर, बहू की हत्या के बाद तोलिया के फंदे से पेड़ से मटका, मौत

यूपी पुलिस ससुर की तलाश कर रही थी, एमपी सीमा में खेत पर लगे पेड़ से लटका मिला, एमपी पुलिस जांच में जुटी।

छतरपुर। हरपालपुर थाना अंतर्गत शनिवार की देर रात खेत पर लगे पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ मिला। जैसे ही थाना पुलिस को जानकारी लगी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को फांसी के फंदे से मृत अवस्था में नीचे उतरा। पुलिस ने मृत व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास में पूछताछ की जिसमें पाया कि मृत व्यक्ति उत्तर प्रदेश की सीमा महोबा जनपद के महोबकंठ का रहने वाला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार गोपाल कुशवाहा उम्र 60 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश कि जनपद महोबकंठ के पास ग्राम चौका का रहने वाला है। जिसकी बॉडी एमपी यूपी सीमा से सटे ग्राम सरसेड में शनिवार की देर रात एक खेत पर पेड़ से लटकी हुई मिली है।

थाना पुलिस को जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए नौगांव अस्पताल भेज दिया है।यह है मामला मृतका माया देवी कुशवाहा की शादी 2014 में उत्तर प्रदेश के ग्राम चौका में रवि पिता गोपाल कुशवाहा के साथ हुई थी। माया और रवि के तीन बच्चे लड़की रोशनी उम्र 7 वर्ष ,लड़का रोशन उम्र 5 वर्ष ,कृष्णा उम्र 3 वर्ष भी है। शनिवार की सुबह महिला की मारपीट करते हुए ससुर और पति ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी थाना पुलिस ने महिला को पति को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं ससुर मौके से फरार हो गया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ससुर की तलाश कर रही थी।शनिवार की देर रात मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे ग्राम सरसेड में एक व्यक्ति की खेत पर पेड़ से लटकी हुई लाश मिली। जिसकी सूचना हरपालपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मृत व्यक्ति को पेड़ से नीचे उतरा, उसके बाद पहचान की कोशिश की जिससे पता चला कि व्यक्ति महोबा के पास ग्राम का चौक का रहने वाला है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव अस्पताल भेज दिया है जहां रविवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हरपालपुर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मृतका के पति रवि ने बताया कि शनिवार की सुबह 6,30 बजे माया देवी घर मे खाना बना रही थी। और मैं पास के कमरे में सो रहा था तभी बड़ी बेटी रोशनी मेरे पास आई और बोली मां को कुछ हो गया है।

तब मैं जाकर देखा कि मेरी पत्नी माया खून से लटपट मृत अवस्था में पड़ी हुई है।मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पति ससुर उसकी बेटी को काम को लेकर परेशान करते थे।उत्तर प्रदेश पुलिस महोबकंठ थाना प्रभारी राधेश्याम वर्मा ने बताया कि इस मामले में अपराध क्रमांक 174/24 धारा 103(1)बीएस के तहत मामला दर्ज कर मृतका के पति रवि कुशवाहा को विरासत में ले लिया है महिला का ससुर गोपाल कुशवाहा मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही थी। देर रात जानकारी मिली है कि वह मध्य प्रदेश की सीमा में एक पेड़ से मृत अवस्था में लटका हुआ मिला है।

हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि सरसेड गांव में एक व्यक्ति पेड़ से मृत अवस्था में लटका हुआ मिला है जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के महोबकंंठ निवासी चौका के गोपाल कुशवाहा के रूप में की गई है मृत व्यक्ति की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88