सीमा हैदर के बाद अब पाकिस्तान से आई ये लड़की

नई दिल्ली। पाकिस्तान से प्यार में पड़ी सीमा हैदर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच एक और पाकिस्तानी लड़की पाकिस्तान भारत आ गई। ये लड़की काठगोदाम एक्सप्रेस में मिली थी। लड़की ने कहा था कि वो पाकिस्तान के कराची से अपने दोस्त से मिलने आई है, मगर यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं। यूपी के एक युवक को ट्रेन में एक लड़की मिली। उस लड़की ने बताया कि वो पाकिस्तान के कराची की रहने वाली और अपने दोस्त से मिलने के लिए भारत आई है। मगर यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं। लड़की ने युवक से मदद मांगी, जिसके बाद युवक ने उस लड़की को मुरादाबाद जीआरपी थाने पहुंचा दिया। यहां पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि बीते सोमवार को काठगोदाम एक्सप्रेस में मुरादाबाद के निखिल शर्मा को ट्रेन में एक नाबालिग लड़की मिली थी। उसकी उम्र 17 साल बताई गई है। लड़की ने कहा कि वो पाकिस्तान की रहने वाली है और कराची से अपने भारतीय दोस्त से मिलने आई है। लेकिन यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं। उसने निखिल से मदद मांगी। जिसपर निखिल ने उसे मुरादाबाद लाकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। पाकिस्तान का नाम आते ही सुरक्षा बल एक्टिव हो गया। फौरन पूरे मामले की सूचना संबंधित जांच एजेंसी को दी गई। पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ तो पता चला लड़की पाकिस्तान की नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है। उसका नाम बुशरा है और वो मानसिक रूप से कमजोर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here