after surajpur dm district sdm slaps man on road in viral video of chhattisgarh

अब वीडियो में युवक को थप्पड़ मारते दिखे सूरजपुर के एसडीएम.

अब वीडियो में युवक को थप्पड़ मारते दिखे सूरजपुर के एसडीएम.

सूरजपुर ज़िले के कलेक्टर द्वारा नागरिकों के साथ मारपीट किए जाने और डंडों से पिटाई करवाने का मामला अभी थमा भी नहीं कि ज़िले का एक और आला अफसर इसी तरह के आरोपों से घिरता दिख रहा है.

रीजनल डेस्क. हाल में, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िला कलेक्टर रणबीर शर्मा पर लड़कों को थप्पड़ मारने और उन पर डंडे चलवाने के आरोप लगे, जिस पर एक्शन लेते हुए सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाया. अभी इस मामले में शिकायतों और कार्रवाई का दौर चल ही रहा है कि सूरजपुर ज़िले के ही एसडीएम पर भी इस तरह के आरोप लगते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत सड़क पर एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं. पिछले ही दिनों कलेक्टर द्वारा एक लड़के को थप्पड़ मारने का वीडियो चर्चा में आया तो छत्तीसगढ़ की अफसरशाही को लेकर बवाल मच गया. इस वीडियो में कलेक्टर एक युवक का मोबाइल पटकते और उसकी पिटाई करते दिख रहे थे. अब सूरजपुर के ही एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत का तकरीबन इसी तरह का वीडियो चर्चा में है. ये भी पढ़ें : झारखंड: ईंट भट्टे पर मजदूरी करने को मजबूर इंटरनेशनल खिलाड़ी, सरकार पर बना दबाव अब एसडीएम का वीडियो वायरलइस वीडियो में राजपूत लॉकडाउन मेंं बाहर निकले एक युवक को बीच रास्ते में थप्पड़ मारते हुए नज़र आ रहे हैं. यही नहीं, एसडीएम साहब लोगों से उठक-बैठक भी करवाते दिख रहे हैं. यों कहा जाए कि ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट किए गए वीडियो में थप्पड़ मारते दिखने वाले व्यक्ति कथित तौर पर एसडीएम हैं.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एसडीएम एक युवक को पहले ज़ोरदार थप्पड़ रसीद करते हैं और उसके बाद अपने साथ खड़े पुलिसकर्मियों के ज़रिये उस युवक से कान पकड़ कर उठक-बैठक भी करवाते हैं. इस वीडियो में युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता भी नज़र आता है लेकिन उसे सड़क पर सज़ा दे दी जाती है.
ये भी पढ़ें : लॉकडाउन, सरकारी रोक, फिर भी BJP नेताओं के बद्रीनाथ पहुंचने पर हंगामा, पुरोहितों ने उठाए सवाल तीखी है प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर कमेंट भी किए. किसी ने कहा कि ‘ये अफसर गुंडा है’, किसी ने लिखा ‘इसे सस्पेंड किया जाना चाहिए’, तो किसी ने लिखा ‘ऐसे अफसरों पर ज़रूर कार्रवाई होना चाहिए.’ इन वीडियोज़ के चलते खास तौर से छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से सरकारी अफसरों के दमनकारी रवैये को लेकर बहस छिड़ी हुई है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here