नई दिल्लीः लंबे समय से कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों में इन दिनों एक उम्मीद जगी है कि कोविड-19 वैक्सीन से ये महामारी भाग जाएगी. तमाम जगह वैक्सीन लगना भी शुरू हो चुकी है कई वैक्सीन का अभी ट्रायल जारी है. इसी बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Brazilian President Jair Bolsonaro) ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को बेतुका बयान दिया है. बोल्सोनारो ने कहा है कि कोई भी कंपनी वैक्सीन के साइड डिफेक्ट की गारंटी नहीं दे रही है. लिहाजा बोल्सोनारो ने फाइजर और बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन पर भरोसा नहीं करने का निर्णय लिया है.
आप मगरमच्छ बन सकते हैं?
बोल्सोनारो ने वैक्सीन का मजाक बनाते हुए कहा कि फाइजर (Pfizer) और बायोएनटेक (BioNTech) वैक्सीन लोगों को मगरमच्छ बना सकती है, इसके प्रभाव से महिलाओं की दाढ़ी तक आ सकती है या पुरुषों की महिलाओं जैसी आवाज हो सकती है. बोल्सोनारो COVID -19 को सिर्फ एक मामूली बुखार मानते हैं. उनका कहना है कि वैक्सीन पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने ये भी दावा किया है कि वे खुद भी कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे. बोल्सोनारो ने कहा, ‘फाइजर के कॉन्ट्रेक्ट में साफ-साफ लिखा है कि किसी भी साइड इफेक्ट के लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे. ऐसे में यदि वैक्सीन से अगर आप मगरमच्छ बन जाते हैं तो यह आपकी समस्या है.’
ये भी पढ़ें-Corona के बीच Wonder Woman 1984 ने मचाया धमाल, चीन में की बंपर कमाई
बोल्सोनारो नहीं लगवाएंगे टीका
वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को लेकर बोल्सोनारो ने आगे कहा, ‘अगर आप Superhuman बन जाएं, अगर एक महिला को दाढ़ी आने लगे या फिर किसी पुरुष की आवाज औरतों सी हो जाए, तो भी उनका इससे कोई लेना-देना नहीं होगा.’ उन्होंने कहा कि वैक्सीन को एक बार ब्राजील कि रेगुलेटरी एजेंसी अन्विसा (Anvisa) से मंजूरी मिलने पर यह सबके लिए उपलब्ध होगी लेकिन मैं यह टीका नहीं लगवाऊंगा. बता दें कि ब्राजील में अब तक कोरोना वायरस के 71 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं जिनमें से 1 लाख 85 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
ये भी पढ़ें-Corona Vaccine पर काम कर रहे रूसी वैज्ञानिक की चाकू मारकर हत्या, फ्लैट की 14वीं मंजिल से गिरे
बोल्सोनारो का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिटेन, अमेरिका और कई अन्य देशों ने सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है. स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील की नियामक एजेंसी अन्विसा भी जल्द ही देश में वैक्सीन लगाएगी. गौरतलब है कि बोल्सोनारो ने पिछले हफ्ते ही ब्राजील में बड़े पैमाने पर मुफ्त वैक्सीनेशन की बात कही थी. ऐसे में जहां दुनिया के लोग वैक्सीन पर भरोसा कर रहे हैं और वायरस से बचने की उम्मीद कर रहे हैं वहीं बोल्सोनारो के इस बयान ने डर पैदा कर दिया है. बोल्सनारो ने कहा है कि यह देश के सभी लोगों के लिए उपलब्ध होगी जो इसे चाहता है लेकिन मैं इसकी सुई से दूर रहूंगा.
LIVE TV

