प्रसूता की मौत के बाद जादू टोने के अंदेशे में महिला से मारपीट प्रशासन ने बचाया

जिला अस्पताल में इलाज के बाद प्रसूता को किया गया शहडोल रिफर, रास्ते में हुई मौत, जादू टोने के अंदेशे में महिला से मारपीट, जिला प्रशासन ने बचाया

उमरिया – जिला अस्पताल में कल प्राथमिक ईलाज के बाद ग्राम तामन्नारा निवासी प्रसूता मौसम बाई बैगा को शहडोल मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया और ले जाते समय रास्ते मे प्रसूता की मौत हो गई, वहां से मृत घोषित कर वापस प्रसूता को अपने गांव तामन्नारा ले आये, देर होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं कर सके, आज दिन में अन्तिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी गांव की श्याम बाई बैगा आ गई और उसको बरुआ आ गए एवं झूमते हुए कहने लगी कि मैने अपना बदला ले लिया मैं इसको खाई हूं, मेरा नाम गीता है, मैने बच्चे की हत्या कर अपना बदला ले लिया है l

महिला की इतनी बात सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर उसको जादू टोने के अंदेशे में पास में ही पेड़ से बांध दिये, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया, तभी किसी ने जिला प्रशासन को सूचना दे दिया और आनन फानन में डिप्टी कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर महिला को छुड़वा कर सुरक्षार्थ कोतवाली भेजे और मृतिका का अंतिम संस्कार करवाये l ग्राम तामन्नारा निवासी चुन्नू बैगा ने बताया कि यह घटना कल मेडिकल में हुआ है, कल इसको लेकर आए और आज अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी थी तभी गांव की श्याम बाई बैगा आई और सभी महिलाओं को भगा कर घुस कर बैठ गई और कही कि मेरा नाम गीता बाई है मैं ही खाया हूं और बरुआ चढ़ आया, कहने लगी कि मैं पूरा खेरवा गायब कर दूंगी, उसके बाद सब काम रुक गया l

वहीं डिप्टी कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव ने बताया कि आज लगभग 12 बजे हमें सूचना मिली कि ग्राम तामन्नारा में कुछ लोगों ने एक महिला को बंधक बना लिया है, उसको वो लोग छोड़ नहीं रहे हैं, तो हमने तत्काल पुलिस की सहायता लेते हुए यहां मौके पर पहुँचे और स्थिति को काबू में किए, लॉ एंड आर्डर को दृष्टिगत रखते हुए अंतिम संस्कार को क्रियान्वयन करने की जो भी परमिशन होती है, सब कुछ कर रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, वहीं यह विवाद किस कारण हुआ है अभी इसकी जांच की जा रही है l गौरतलब है कि शिक्षा के लाख दावे किए जाएं लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास की जड़ें गहरी ही हैं जिसके कारण यह स्थिति निर्मित होती है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here