age 30 skin care tips: Men’s Beauty Tips : पुरुष 30 के बाद चेहरे की ऐसे करें देखभाल, नहीं तो जल्‍द दिखने लगेंगे बूढ़े – 6 mens skin care tips for guys in their 30s

NBT

महिला हो या फिर पुरुष, हर किसी की उम्र उसके चेहरे से ही झलकती है। चेहरे पर पड़ी फाइन लाइन्‍स और आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल्स, किसी को भी बूढ़ा दिखाने के लिए काफी होते हैं। मगर कुछ लड़के जो अभी मात्र 30 साल के आस-पास ही हैं, उनके चेहरे पर उम्र का असर साफ दिखाई देने लगा है।

त्‍वचा की देखभाल न करना, कुछ गलत आदतें और खराब स्‍किन केयर प्रोडक्‍ट्स लगाने की वजह से स्‍किन बूढ़ी दिखाई देने लगती है। 30 की उम्र के बाद शरीर की प्राकृतिक पुर्ननिर्माण प्रक्रिया पहले से धीमी पड़ जाती है, जिससे स्‍किन में नए सेल्‍स बनने की क्षमता कम होने लगती है। सकी वजह से त्वचा में इलास्टिन, कोलेजन और प्रोटीन की कमी हो जाती है और स्‍किन पर बढ़ती उम्र का असर दिखाई देने लगता है। अगर आप भी एजिंग की दिक्‍कत से जूझ रहे हैं, तो ये ब्‍यूटी टिप्‍स काफी काम आने वाले हैं।



रेटिनोइड्स का उपयोग करें

NBT



यदि आप 30 साल के आस-पास हैं, तो ऐसे उत्पादों का इस्‍तेमाल करें जिसमें रेटिनोइड्स हों। रेटिनोइड, रेटिनोल की तरह है जो नए कोलेजन को उत्तेजित करने में मदद करता है। यह आपके चेहरे से फाइन लाइन्‍स और डार्क स्‍पॉट को मिटाता है।

Also read: पुरुष 40 साल में भी दिखेंगे 30 जैसे, बस छोड़नी होंगी ये आदतें

हार्ष क्लीनर का उपयोग बंद करें

NBT



यदि आप अपने चेहरे को धोने के लिए हार्ष फोमिंग सोप का उपयोग कर रहे हैं, तो आप अपने चेहरे से नेचुरल ऑयल को मिटाकर स्‍किन को ड्राय बना रहे हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही हमारी स्‍किन नमी खोने लगती है और चेहरा ड्राय होने लगता है, जिससे आप जल्‍द बूढ़े दिखाई देने लगते हैं।

आई क्रीम लगाएं

NBT



किसी भी इंसान की आंखों को देखकर उसकी उम्र साफ पता लगाई जा सकती है। अगर आपकी उम्र 30-35 के आस-पास है तो फाइन लाइन्स और झुर्रियां होना आम बात है। इस दौरान आपको एक अच्‍छी आई क्रीम का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।

Also read: अच्‍छी ग्रूमिंग के लिए करें अपनी आर्मपिट की सफाई, जानें कैसे करें वहां की शेविंग

स्‍किन रखें हाइड्रेट

NBT



पानी वह तत्व है जो आपकी त्वचा को इलास्‍टिसिटी देने में मदद करता है। यह आपके चेहरे को आकर्षक चमक भी देता है। यही कारण है कि कुछ लड़कों की स्‍किन स्वस्थ, कोमल और चमकदार दिखाई देती है। यह बेहद जरूरी है कि जब आप नहाकर निकलें तो स्‍किन पर हाइड्रेटिंग लोशन लगाएं।

छोड़ दें ये गलत आदत

NBT



कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो अपनी दिनचर्या में कई प्रकार की गलत आदतों को भी शामिल करते हैं। यह आदतें शराब का सेवन या फिर स्मोकिंग भी हो सकता है। इनके कारण चेहरे की त्वचा के साथ-साथ पूरे शरीर के ऑर्गन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण बढ़ती उम्र में यह आपके शरीर को विभिन्न प्रकार के नकारात्मक दोषों से नहीं बचा सकेंगे और आपके चेहरे पर बुढ़ापे की झलक साफ दिखने लगेगी।

Also read: सलमान के ‘तेरे नाम’ लुक से लेकर आमिर के ‘गजनी’ कट तक, जब हर जगह दिखता था इन ऐक्टर्स का Haircut

नींद को न करें डिस्‍टर्ब

NBT



अच्‍छा दिखने में नींद बेहद महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखती है। अधिकांश शोध बताते हैं कि औसत आदमी को 7-8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्‍किन चमकदार और जवां दिखे, तो आपको पर्याप्त नींद लेने की आवश्यकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here