किस्त के पैसे लेने गए एजेंटों पर हमला, 63 हजार रुपये और दस्तावेज लेकर फरार

दतिया। जिले में अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए नया तरीका अपनाया है। इस बार बदमाशों ने बैंक की EMI कलेक्शन करने वाले दो युवकों को किस्त जमा कराने के बहाने बुलाया और फिर उन पर जानलेवा हमला कर नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों ने बडौनी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पिसनारी निवासी 25 वर्षीय अनिल यादव एक निजी एजेंसी के माध्यम से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के लिए EMI कलेक्शन का कार्य करता है। बुधवार शाम उसे फोन कर कमथरा तिराहे के पास किस्त की राशि लेने के लिए बुलाया गया। अनिल अपने साथी प्रदीप केवट के साथ तय स्थान पर पहुंचा, जहां पहले से चार युवक मौजूद थे।

पीड़ितों के मुताबिक किस्त के पैसों को लेकर बातचीत शुरू होते ही विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर क्रिकेट के बल्ले, डंडों तथा लात-घूंसों से हमला बोल दिया। हमले में अनिल यादव के चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे प्रदीप केवट के सिर, कान, कंधे और हाथ में चोटें आईं।

मारपीट के बाद की लूट…पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल, पर्स और नकदी भी छीन ली। अनिल के पास मौजूद लगभग 42 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बदमाश ले गए। वहीं प्रदीप के पर्स से करीब 21 हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात भी लूट लिए गए।

कुल मिलाकर करीब 63 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान आरोपियों के हाथ लग गया।लोगों को आता देख भागे आरोपीघटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी सामान लेकर फरार हो गए। इसके बाद घायल युवक बडौनी थाना पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पहले से रची गई थी साजिश…

घटना के तरीके को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर कलेक्शन एजेंटों को मौके पर बुलाया था। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस जांच में जुटीबडौनी थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

blob:https://www.no2politics.com/835541d2-05bd-4f5e-8149-94e99c4b7fae

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here