अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, दुर्घटनास्थल का किया दौरा

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा कि वे इस घटना से स्तब्ध हैं और इतनी सारी जिंदगियों के अचानक और हृदय विदारक अंत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दर्द को समझा जा सकता है और उनके पीछे छूटा खालीपन कई सालों तक महसूस किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अपने अगले पोस्ट में बताया कि उन्होंने आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने इसे तबाही का दुखद मंजर बताया और घटना के बाद अथक परिश्रम करने वाले अधिकारियों और टीमों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं दोहराईं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here