भोपाल की Air Connectivity प्रभावित, कोहरे से Airline’s असहाय, passenger हुए परेशान

भोपाल। राजधानी में आज दूसरे दिन फिर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते आज भी हवाई यातायात प्रभावित हुआ।
राजाभोज एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी से मॉर्निग फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। कोहरे की चादर से रनवे ढका रहा। इसके कारण फ्लाइट्स की लैंडिंग और टेकऑफ नहीं हो सका और दिल्ली तथा मुंबई की फ्लाइट हुई लेट और कुछ फ्लाइट की गई कैंसिल। इंडिगो और एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट आज लेट हुई। स्पाइसजेट ने अपनी दिल्ली उड़ान को किया कैंसिल। सभी एयरलाइन्स की फ्लाइट्स सुबह 7:00 से 8:00 बजे आती है दिल्ली और मुंबई से भोपाल। खराब मौसम होने के कारण इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट ने नहीं भरी दिल्ली और मुंबई से भोपाल के लिए उड़ान।
भोपाल से दिल्ली-मुंबई की ओर जाने वाले यात्री सुबह काफी देर तक राजाभोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का इंतजार करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here