airborne coronavirus update: Coronavirus Latest Update : WHO ने स्वीकारा, हवा के जरिए भी फैल सकता है कोरोना वायरस, जरूर जानें यह 2 बात – who accepted that coronavirus can be transmitted through air

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण पूरी दुनिया में अभी भी लगातार फैलता ही जा रहा है और उस पर लगाम लगाना नामुमकिन सा हो गया है। भारत में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है और उसे देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। दुनिया के कई डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के द्वारा इस बात पर लगातार सहमति जताने की बात की जा रही थी कि कोरोना वायरस का संक्रमण शायद हवा के जरिए भी फैल रहा है। पहले WHO इस बात को मानने से इनकार कर रहा था लेकिन कुछ विशेष मामलों और इस बात के सुबूतों की पुष्टि करने के बाद अब उसने इस बारे में नया बयान जारी किया है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
हवा के जरिए फैल सकता है कोरोना

NBT

दुनिया के लगभग 32 देशों के वैज्ञानिकों ने पिछले दिनों तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से इस बात के सुबूत दिए थे कि कोरोना वायरस हवा के जरिए भी फैल रहा है। इसके साथ ही यह अपील की जा रही कि WHO कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के माध्यम में, हवा को भी शामिल करें। इस पर डब्ल्यूएचओ ने सहमति जताने से इनकार करते हुए कहा था कि बिना इसकी पुष्टि के यह नहीं कहा जा सकता कि कोरोना वायरस हवा के जरिए भी फैल सकता है।

यह भी पढ़ें :

फिलहाल, विश्व स्वास्थ संगठन के द्वारा अब इस मामले में बयान जारी किया गया है और कहा गया है कि कुछ विशेष मामलों को देखते हुए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए नहीं फैल सकता है। इसका मतलब, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अब इस बात को काफी हद तक स्वीकार कर लिया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए भी फैल रहा है। हालांकि, जिन वैज्ञानिक और डॉक्टरों के द्वारा इस मामले में पहल की गई थी उन्हें एक अहम कामयाबी मिली है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : काली मिर्च के साथ शहद खाने से होगा 8 फायदा



दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में भी कई राज्यों में और कुछ बड़े शहरों में कोरोना वायरस के बहुत कम मामले थे, वहां अचानक से संक्रमण के मामलों में बढोत्तरी देखने को मिली है। विश्व स्वास्थ संगठन के द्वारा इस बात को स्वीकारने के साथ ही अब इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि जब भी आप बाहर निकलें या फिर खुली हवा में भी बैठे तो मास्क को जरूर पहन कर रखें।

यह भी पढ़ें :

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएगी यह थेरेपी, देखें एक्सपर्ट का Video

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए असरदार है सुजोक थेरेपी, एक्सपर्ट से जानें पूरी डिटेलइम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए असरदार है सुजोक थेरेपी, एक्सपर्ट से जानें पूरी डिटेलरोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर में संक्रामक बीमारियों को प्रवेश करने से रोकने और विभिन्न प्रकार के रोगों की चपेट में आने से बचाए रखने का कार्य करती है। कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना और भी जरूरी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर के होने पर यह वायरस शरीर को बड़ी आसानी से निशाना बना सकता है। वहीं, सुजोक थेरेपी एक्सपर्ट ने इस बारे में जानकारी दी है कि इस थेरेपी के जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इस वीडियो में सुजोक थेरेपी एक्सपर्ट डॉ. ममता अग्रवाल के द्वारा यह बताया जा रहा है कि किस प्रकार सुजोक थेरेपी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकती है।Video By: Mamta AgarwalOccupation: Sujok Therapist, Lecturer, and ISA Executive committee MemberContact For Appointments: jdmamta1234@gmail.com


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here