Aishwarya Rai: ऐश्वर्या की तरह नेचुरल पिंक सॉफ्ट लिप्स के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो – aishwarya beuty secret lip caretips in hindi

ऐश्वर्या राय की परफेक्ट स्किन टोन, पिंक लिप्स, लंबे शाइनी बाल-यह सब इनकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इतने टाइट शेड्यूल के बाद भी कैसे उनकी खूबसूरती बनी रहती है? क्या आपके मन में भी यह सवाल आता है? यूं तो ऐश्वर्या प्राकृतिक रूप से ही बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन इस खूबसूरती को बनाए रखने के लिए भी स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अपने अलग-अलग इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अपने ब्यूटी सीक्रेट और कई ऐसे प्रोडक्ट्स की भी बात की है, जिनके ऊपर वो निर्भर रहती हैं या जो उनकी पसंद के प्रोडक्ट्स हैं। तो ऐसे ही कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स और प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं, जो हैं विश्व सुंदरी की पहले चॉइस:

पिंक सॉफ्ट लिप्स के लिए क्या करती हैं प्रेफर? ऐश्वर्या के सॉफ्ट पिंक लिप्स का राज उनका ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करना है। उनके हिसाब से अच्छा लिप बाम ही लिप्स का ध्यान रखने के लिए काफी है। इससे फटे और रूखे लिप्स को जरूरी हाइड्रेशन मिलता है। अपने डेली रूटीन में भी वो लाइट मेकअप और होंठों के लिए लिप बाम ही प्रेफर करती हैं।

लिप्स के लिए हम अक्सर ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं जो इसे बेहतर करने के बजाय इसे और ख़राब बना देते हैं। जरूरी है कि हम लिप्स को नेचुरल प्रोडक्ट्स के साथ ठीक करने का प्रयास करें। अपने लिप केयर के लिए सबसे पहले प्रोडक्ट्स में सही इंग्रेडिएंट्स का चुनाव करना बहुत जरूरी है। अपने लिप केयर प्रोडक्ट्स लेने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उसमें ये इंग्रेडिएंट्स जरूर हों:

Beeswax: यह इंग्रेडिएंट आपके स्किन पर एक लेयर बना देता है। इससे लिप्स में मॉइस्चर बना रहता है। यह पोर्स बंद नहीं करता या इससे इरिटेशन नहीं होती, बल्कि अगर आपको लिप्स पर खारिश या किसी तरह की समस्या है तो ये उससे राहत दिलाता है। इसका अपना नेचुरल स्वाद और खुशबू है जो इसे और खास बनाती है। Buy Now On Amazon


Natural Oil: नारियल या जोजोबा ऑयल आपके लिप्स को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इससे लिप्स प्राकृतिक तौर पर ही स्मूद, सॉफ्ट और नरिश्ड रहते हैं। नेचुरल ऑयल सिर्फ लिप्स ही नहीं, स्किन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। हर इंसान को अपनी स्किन को लंबे समय तक खूबसूरत बनाए रखने के लिए स्किन टाइप के अनुसार एक नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसे आप नाइट टाइम रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं। Buy Now On Amazon
Natural Extracts: आर्टिफिशियल फ्लेवर की जगह नेचुरल एक्सट्रेक्ट का इस्तेमाल काफी अच्छा होता है। यह स्वाद में भी अच्छे होते हैं और साथ ही आपके लिप्स को अतिरिक्त लाभ भी देते हैं। Calendula एक्सट्रेक्ट खासतौर पर लिप्स के लिए अच्छा होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं। Buy Now On Amazon
Sugar: चीनी लिप्स से डेड स्किन को हटाने का सबसे अच्छा तरीका है। इससे लिप्स को एक्सफोलिएट करने पर होंठ सॉफ्ट और उभरे लगते हैं।

नेचुरल लिप केयर रूटीन करें फॉलो:
मेकअप रिमूव करें: सबसे जरूरी है मेकअप रिमूव करना। किसी भी तरह की लिपस्टिक, ग्लॉस या लाइनर को रिमूव करें।
लिप्स को एक्सफोलिएट करें: आपके लिप्स पर नेचुरल लिप स्क्रब लगाएं और उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में एक या दो बार करें।
लिप बाम का करें इस्तेमाल: एक दिन में कम से कम दो बार किसी नेचुरल लिप बाम का इस्तेमाल करें। इससे आपके लिप्स मॉइस्चराइज रहेंगे।

काले पड़े होंठों को बनाएं पिंक और सॉफ्ट, घर पर ही बनाएं लिप बाम

इसके अलावा, लिप्स और स्किन की खूबसूरती ख़राब हो उससे पहले ही अपना ध्यान रखना शुरू करें। खूब पानी पिएं, अच्छी डाइट लें और रूटीन को ठीक से फॉलो करें और ऐसा करने पर आपकी स्किन और लिप्स दोनों ही खिली-खिली रहेगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here