ये तो हम सभी जानते हैं जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय को उनकी शादी के समय में तीन बेशकीमती गहने दिए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या को भारी भरकम गहने नहीं बल्कि इस तरह की ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं।
Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हमेशा से ही अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग के कारण दुनिया भर की कई महिलाओं के लिए प्रेरणा रही हैं। अभिनेत्री के पिछले कुछ सालों की स्टाइल फाइल्स पर एक नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि इंडियन वियर से लेकर जिस एक चीज को उन्होंने अभी तक नहीं बदला है वह है उनका ज्वैलरी कलेक्शन।
यूं तो बच्चन बहू के पास एक से बढ़कर एक ज्वैलरी हैं, लेकिन अपने लुक को एक्सेस करने के लिए ऐश्वर्या अक्सर भारी-भरकम ज्वैलरी का विरोध करती हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वह लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना नहीं जानतीं, लेकिन जिस तरह की ज्वैलरी वह पहनना पसंद करती हैं वह उनके महंगे-महंगे आउटफिट की तुलना में अधिक आकर्षक होती हैं। स्टेटमेंट इयरिंग्स से लेकर Plastron नेकलेस तक ऐश्वर्या राय बच्चन के पास ज्वैलरी का शानदार कलेक्शन है। प्रियंका चोपड़ा से चार गुना महंगी घड़ी पहनते हैं निक जोनस, लाख-दो लाख नहीं बल्कि करोड़ो में है कीमत

ऐश्वर्या राय बच्चन के स्टेटमेंट नेकपीस की बात करें तो उनके इस कलेक्शन में सॉलिटेयर नेकपीस से लेकर सिंगल-स्ट्रैंड डायमंड चोकर, सॉलिटेयर इयररिंग्स और एक एलिगेंट कॉकटेल रिंग शामिल है। जी हां, ऐश्वर्या स्टेटमेंट नेकपीस की दीवानी हैं। वह अक्सर अपने एथनिक लुक्स के साथ इस तरह की ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं। ऐश्वर्या हमेशा से ही अपने लुक्स को ज्यादा भड़काऊ न बनाते हुए उन्हें सिंपल रखना पसंद करती हैं। हालांकि Matinee, Princess, Collar जैसी ज्वैलरी का भी ऐश्वर्या को शौक है लेकिन इस तरह के स्टेटमेंट इयररिंग्स और नेकपीस से उन्हें खास लगाव है।



वेस्टर्न आउटफिट के साथ ऐश्वर्या के ज्वैलरी कलेक्शन की बात करें तो अभिनेत्री स्टेटमेंट एक्सेसरीज़ से अपने लुक को कम्पलीट करना पसंद करती हैं। अक्सर उनके लुक्स में ड्रॉप डाउन इयररिंग्स की एक जोड़ी जरूर शामिल होती है। पिछले कुछ सालों में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या को कुछ इसी तरह की स्टाइलिंग के साथ देखा जा रहा हैं। जिसमें मिनिमल इयरिंग्स से लेकर Dangle, Barbell इयरिंग्स शामिल हैं। बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस की पहली पसंद है चिकनकारी कुर्ता, ऐश्वर्या से लेकर करीना तक आती हैं इसमें नजर



खैर, हमें तो ऐश्वर्या राय हर लुक में ही कमाल की लगती हैं लेकिन अब आप हमें बताएं आपको इनमें से मिसेज बच्चन का कौन एक्सेसरीज कलेक्शन सबसे ज्यादा पसंद आया।
रेकमेंडेड खबरें
जर्नलिस्ट के किरदार में दिखेंगे शाहरुख खान?
Adv: महीने के राशन पर 30% तक की छूट
UPSC EPFO 2020 Exam: टली परीक्षा, जानें कब आएगी नई डेट
OnePlus, Oppo, Realme की फैक्ट्री बंद, नहीं पूरी हो रही डिमा..
assam hslc result 2020: असम 10वीं का रिजल्ट जारी, यूं चेक कर..
प्रियंका चोपड़ा से चार गुना महंगी घड़ी पहनते हैं निक जोनस, लाख..
ये 3 तरह का प्रदूषण आपको दे सकता है 30 तरह की बीमारियां!
6 जून: दुखद ट्रेन दुर्घटना का दिन, खास बातें
Skin care: ओपन पोर्स की प्रॉब्लम यूं हो जाएगी दूर, करें बस ..
सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती: लिखित परीक्षा फिर 2 बार इंटरव्य..
Rajasthan Corona Update: पाली में 14, चूरू में 10 नए कोरोना ..
रीमिक्स से बेहतर ये रोमांटिक पॉप सॉन्ग, सुनें
गांव लौटे एमए, बीबीए पास युवा मनरेगा में बना रहे रोड
छपरा के ‘कैलाश खेर’ चंदन की बदली किस्मत, सोशल मीडिया स्टार क..
Covid-19: बिहार में 5 हजार के करीब कोरोना, अबतक ली 29 की जान..
Source link

