aishwarya rai bachchan as queen nandini, माथे पर लाल बिंदी-बिन ब्लाउज के साड़ी और गहने पहनी ऐश्वर्या राय बच्चन, बॉलीवुड में वापसी करते ही तोड़ देंगीं सबका गुमान – aishwarya rai bachchan is the epitome of beauty in silk saree as she queen nandini in mani ratnams film ponniyin selvan

Aishwarya Rai Bachchan In Ponniyin Selvan: साउथ डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ (Ponniyin Selvan) एक बार फिर सुर्खियों में है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह क्योंकि प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चोल राजवंश की रानी नंदिनी यानी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।

शेयर्ड किए गए पोस्टर में ऐश्वर्या इतनी ज्यादा अच्छी लग रही हैं कि उन पर से लोगों की नजरें हटने का नाम ही नहीं ले रहीं। हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न बड़े दिनों बाद ऐश्वर्या ने बॉलीवुड पर्दे पर वापसी कर अपनी पहली ही झलक से धमाल जो मचा दिया है। साड़ी पहनी ऐश्वर्या राय ने जब स्टेज पर खड़े एक्स को देख घुमा ली नजरें, ससुर जी ने साथ देकर दिखा दिया हम भी नहीं किसी से कम


बिन ब्लाउज की साड़ी में ऐश्वर्या

इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन के फर्स्ट लुक की बात करें, तो अदाकारा ने रस्ट ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें चौड़ा बॉर्डर भी देखा जा सकता था। इस साड़ी को पूरी तरह कांजीवरम सिल्क में तैयार किया गया था, जिसके बेस बैकग्राउंड में टेक्सचर्ड प्रिंट को उकेरा गया था।

वहीं इस साड़ी के साथ ऐश्वर्या ने आजकल फैशन में चल रहे ट्रेलर ब्लाउज को स्किप किया था बल्कि उन्होंने अपने लुक में महारानी वाली वाइब्स को ऐड करते हुए साड़ी से बनी चोली को ही ट्रेडिशनल स्टाइल में ड्रेप किया था, जोकि उनके लुक को पूरी तरह जस्टिफाई कर रही थी। पतली पट्टी वाला छोटा सा ब्लाउज पहन जब पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, मस्तानी चाल और अदाएं देख मचल गए थे लोग

कुमकुम की बिंदी

अपने इस लुक के साथ ऐश्वर्या ने लाल बिंदी भी लगा रखी थी, जोकि कुमकुम से बनी थी। आपको बता दें कि हिंदुस्तानी समाज में कुमकुम बिंदी बहुत ही पवित्र मानी जाती है। पुराने समय में रानी-महारानियां केवल कुमकुम वाली बिंदी ही लगाया करती थीं।

भले ही आज के समय में स्टीकर बिंदी का चलन बढ़ गया हो, लेकिन फेरों के समय आज भी माथे पर कुमकुम ही लगाया ही जाता है। यही एक वजह भी है कि ऐश्वर्या के लुक को पूरा वही टच दिया गया है, जोकि पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें!

हेवी जूलरी ने लुक को बना दिया खूबसूरत

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए ऐश्वर्या ने बहुत सारी जूलरी पहनी थी, जिसमें बाजूबंद के साथ पेंडेंट नेकलेस-मांग टीका और दोनों हाथों की चूड़ियां शामिल थीं। वहीं उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, जिसके साथ मेकअप को नैचुरल टोन में रखा था। यही नहीं, ऐश्वर्या ने अपने नाक में लौंग भी पहनी थी, जोकि उनकी ब्यूटी को बढ़ाती दिखी।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here