बिन ब्लाउज की साड़ी में ऐश्वर्या
इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन के फर्स्ट लुक की बात करें, तो अदाकारा ने रस्ट ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें चौड़ा बॉर्डर भी देखा जा सकता था। इस साड़ी को पूरी तरह कांजीवरम सिल्क में तैयार किया गया था, जिसके बेस बैकग्राउंड में टेक्सचर्ड प्रिंट को उकेरा गया था।
वहीं इस साड़ी के साथ ऐश्वर्या ने आजकल फैशन में चल रहे ट्रेलर ब्लाउज को स्किप किया था बल्कि उन्होंने अपने लुक में महारानी वाली वाइब्स को ऐड करते हुए साड़ी से बनी चोली को ही ट्रेडिशनल स्टाइल में ड्रेप किया था, जोकि उनके लुक को पूरी तरह जस्टिफाई कर रही थी। पतली पट्टी वाला छोटा सा ब्लाउज पहन जब पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, मस्तानी चाल और अदाएं देख मचल गए थे लोग
कुमकुम की बिंदी
अपने इस लुक के साथ ऐश्वर्या ने लाल बिंदी भी लगा रखी थी, जोकि कुमकुम से बनी थी। आपको बता दें कि हिंदुस्तानी समाज में कुमकुम बिंदी बहुत ही पवित्र मानी जाती है। पुराने समय में रानी-महारानियां केवल कुमकुम वाली बिंदी ही लगाया करती थीं।
भले ही आज के समय में स्टीकर बिंदी का चलन बढ़ गया हो, लेकिन फेरों के समय आज भी माथे पर कुमकुम ही लगाया ही जाता है। यही एक वजह भी है कि ऐश्वर्या के लुक को पूरा वही टच दिया गया है, जोकि पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें!
हेवी जूलरी ने लुक को बना दिया खूबसूरत
अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए ऐश्वर्या ने बहुत सारी जूलरी पहनी थी, जिसमें बाजूबंद के साथ पेंडेंट नेकलेस-मांग टीका और दोनों हाथों की चूड़ियां शामिल थीं। वहीं उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, जिसके साथ मेकअप को नैचुरल टोन में रखा था। यही नहीं, ऐश्वर्या ने अपने नाक में लौंग भी पहनी थी, जोकि उनकी ब्यूटी को बढ़ाती दिखी।


