lifestyle aishwarya rai bachchan in saree
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
ऐश्वर्या ने जब-जब पहनी साड़ी, फैंस की धड़कन हुई तेज

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन यूं तो सभी आउटफिट्स में कमाल की लगती हैं। लेकिन साड़ियों को लेकर उनकी दीवानगी किसी से छिपी नहीं हैं। अपनी उपस्थिति से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वाली ऐश्वर्या जब-जब साड़ी में नजर आईं तो हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर आकर ठहर गईं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं ऐश्वर्या के वह लुक्स जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
2/6
लाल साड़ी में लगीं बला की खूबसूरत

ईशा अंबानी की शादी में पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन उस समय चर्चा में आ गई थीं जब वह सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई रेड एंड गोल्डन कशीदाकारी साड़ी में दिखाई दीं। हेवी चोकर, सटल मेकअप और मेसी बन में ऐश्वर्या की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
3/6
वाइट साड़ी में लगाया ग्लैमर का तड़का

शादी के तुरंत बाद ऐश्वर्या पूरे बच्चन परिवार के साथ दुर्गा पूजा में पहुंची हुई थीं। इस दौरान ऐश्वर्या वाइट एंड गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आई थीं, जिसके साथ उन्होंने अपनी सास के दिए हुए वही मंगलोरियन कड़े पहने हुए थे, जो जया बच्चन ने उन्हें उनकी शादी के समय दिए थे।
4/6
पंडाल पहुंचकर लूटी महफ़िल

गणपति पूजा के भव्य आयोजन के दौरान जब ऐश्वर्या राय बच्चन बप्पा के घर मत्था टेकने पहुंचीं तो सुर्ख लाल साड़ी में उनकी खूबसूरती ने हर किसी का दिल जीत लिया। मिनिमल मेकअप के साथ मिडिल पार्टेड बन उन पर काफी जंच रहा था।
5/6
मिस वर्ल्ड के दौरे में बटोरी सुर्खियां

लंदन में एक चैरिटी इवेंट के तुरंत बाद ऐश्वर्या राय बच्चन रितु कुमार की डिज़ाइन की हुई आइवरी रंग की साड़ी में नजर आई थीं। जिसमें हैंडमेड बूटी प्रिंट्स को खास जगह दी गई थी। इस आइवरी साड़ी के साथ उन्होंने हाईनेक स्लीव्सलेस ब्लाउज को पहना था। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
6/6
जब कान्स के मंच पर पहुंच गईं यूं

शादी के बाद पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन इस दौरान सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई गोल्डन एंड ब्लैक बॉर्डर वाली साड़ी पहने नजर आई थीं। सटल मेकअप के साथ साइड पार्टेड बन में हर कोई उन्हें देखता रह गया।
Source link


