मुंबई: शिवसेना(UBT) संजय राउत ने रोहित पवार के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह तकनीकी मामलों की समझ रखते हैं और अगर उन्होंने यह मुद्दा उठाया है तो यह गंभीर है।
राउत ने कहा कि अजित पवार की फ्लाइट हादसे में ब्लैक बॉक्स के जल जाने की बात रहस्यमयी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 20 साल पुराने हादसों में भी ब्लैक बॉक्स सुरक्षित मिलते हैं, तो इस मामले में वह कैसे जल गया?
उन्होंने कहा कि यदि पवार परिवार इस मामले की जांच चाहता है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


