न्यूयार्क: संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारतीय मूल की एक अधिकारी ने इस वैश्विक संगठन का अगला महासचिव बनने के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) में लेखा परीक्षा समन्वयक के तौर पर कार्यरत आकांक्षा अरोड़ा (Akanksha Arora) मौजूदा महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Gutares) के खिलाफ उम्मीदवारी की घोषणा करने वाली पहली शख्स हैं.
दूसरे कार्यकाल के लिए खड़े होंगे गुतारेस
गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का कार्यकाल पांच साल का होता है. आकांक्षा अरोड़ा (34) (Akanksha Arora) ने कहा कि वह दुनिया के शीर्ष राजनयिक के पद के लिए चुनाव में खड़ी होंगी. उन्होंने अपनी ‘अरोड़ाफॉरएसजी’ मुहिम इस महीने आरंभ की.
आकांक्षा ने जारी किया ढाई मिनट का वीडियो
आकांक्षा (Akanksha Arora) ने ऑनलाइन जारी किए गए गई ढाई मिनट के अपने वीडियो में कहा, ‘मेरे पद के लोगों से प्रभार संभाल रहे लोगों के खिलाफ खड़े होने की अपेक्षा नहीं की जाती. हमसे अपेक्षा की जाती है कि हम अपनी बारी का इंतजार करें, पुरानी प्रक्रिया के अनुसार काम करते रहें, काम पर जाएं, अपने सिर झुकाकर रखें और दुनिया जैसी है, उसे वैसा ही स्वीकार कर लें.’
देखें वीडियो-
Thank you for your support! Please go on https://t.co/Gb2t2vrh3L and vote for a #UNThatWorks. We the people are more powerful than any system. pic.twitter.com/nVzS6hYHuo
— Arora Akanksha (@arora4people) February 12, 2021
UN में आज तक कोई महिला महासचिव नहीं बनी
आकांक्षा ने कहा कि उनसे पहले आए लोग संयुक्त राष्ट्र को जवाबदेह बनाने में नाकाम रहे हैं और इसी लिए वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद के चुनाव में खड़ी हो रही हैं. गुतारेस (71) (Antonio Gutares) ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि वह संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए भी चुनाव में खड़े होंगे. गुतारेस का पहला कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को समाप्त होगा. वह संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव हैं और संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में कोई भी महिला इसकी महासचिव नहीं बनी है.
ये भी पढ़ें- UN महासचिव Antonio Guterres ने जमकर की भारत की तारीफ, वैक्सीन निर्माण क्षमता को बताया उपलब्धि
UN महासभा अध्यक्ष को अब तक नहीं मिला पत्र
संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर के प्रवक्ता ब्रेंडन वर्मा से संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि क्या आकांक्षा ने अपनी उम्मीदवारी के संबंध में अध्यक्ष से कोई औपचारिक संवाद किया है. इसके जवाब में वर्मा ने कहा कि अध्यक्ष के कार्यालय को अभी तक कोई औपचारिक पत्र नहीं मिला है.
LIVE TV

