Akshay Kumar Film Kesari New Video Teaser Has Been Released On Social Media Shared On Twitter | Kesari: फिल्म का नया वीडियो टीजर हुआ रिलीज, दमदार लुक में नजर आए अक्षय

Kesari: फिल्म का नया वीडियो टीजर हुआ रिलीज, दमदार लुक में नजर आए अक्षय



अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है लेकिन इस फिल्म के रिलीज से पहले खिलाड़ी कुमार इसके प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं. फिल्म के प्रमोशन के बीच फिल्म का एक दमदार वीडियो टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर में अक्षय बेहद दमदार लुक में नजर आ रहे हैं.

वीडियो टीजर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का एक वीडियो टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर को खुद अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस टीजर वीडियो को जारी करने के साथ ही अक्षय ने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘दुनिया भर से #Kesari के विभिन्न रंगों में. सिनेमाघरों में #Holi, 21 मार्च रिलीज. फिल्म देखने के लिए 4 दिन बाकी.’ अक्षय ने इसके साथ ही याद दिलाने की कोशिश की है कि उनकी फिल्म की रिलीज को महज 4 ही दिन शेष हैं.

परिणीति आएंगी अक्षय के अपोजिट नजर

आपको बता दें कि, इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी. इस फिल्म में वो अक्षय की पत्नी का रोल निभा रही हैं. अक्षय के साथ परिणीति भी फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में इसका एक और वीडियो टीजर रिलीज किया गया था.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here