Alia bhatt changed her dressing style for Ranbir kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से रणबीर कपूर का हाथ क्या थामा है, तभी से हर कोई बस उन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधता हुआ देखना चाहता है। हालांकि, आलिया को देख ऐसा लगता भी है कि उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

आठ साल पहले जब आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखे तो हर कोई उनकी सर्टोरियल चॉइस को देख मंत्रमुग्ध हो गया था। हालांकि, शुरुआती दिनों में आलिया ज्यादातर बॉल गाउन, टॉप-स्कर्ट और टाइट फिटिंग ड्रेसेस में ही नजर आती थीं लेकिन जब से उन्होंने रणबीर कपूर का हाथ क्या थामा, उनके ड्रेसिंग स्टाइल में एक से बढ़कर एक एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहे हैं। अगर आप आलिया की पिछली कुछ स्टाइल फाइल्स पर एक नजर डालेंगे तो देखेंगे कि इन दिनों एक्ट्रेस का झुकाव टाइट एंड बोल्ड ड्रेसेस को छोड़ सूट-साड़ी की तरफ ज्यादा बढ़ा है।

इस बात में तो कोई दोराय नहीं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से अपने रिश्ते पर मोहर क्या लगाई कि हर कोई बस उन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधता हुआ देखना चाहता है। खैर, इन दिनों आलिया को देखकर भी ऐसा ही लग रहा है कि उन्होंने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है, तभी तो बदली-बदली आलिया अब मिनी ड्रेसेस में कम बल्कि सूट और साड़ी में ज्यादा नजर आ रही हैं। यही नहीं, आपने गौर किया हो तो आलिया रणबीर के संग ज्यादातर एक से बढ़कर एक सूट-साड़ी और लहंगे में दिखाई देती हैं। जब लाल जोड़े में कटरीना कैफ को देख बढ़ी विक्की कौशल की धड़कनें, तो शर्म से लाल हो गए थे एक्टर

NBT

यही नहीं, पिछले साल यानी 2019 के New 18 REEL Movie Awards में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। जब आलिया फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई रेड डेस्टिनेशन कलेक्शन साड़ी को पहनकर पहुंची थीं। इस साड़ी में आलिया की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। सटल मेकअप के साथ लॉन्ग झुमके और मिडिल पार्टेड बन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

NBT

वहीं, दूसरा मौका तब देखने को मिला जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को पिछले साल अंबानी परिवार द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी की पूजा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे थे। इस दौरान आलिया फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई गोल्डन गोटा पट्टी के बॉर्डर वाली पिंक एंड येलो फ्लोरल साड़ी में दिखाई दी थीं, जिसके साथ सटल मेकअप और लॉन्ग डैंगलर्स उनके लुक को उभारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।

यही नहीं, कलाई के चारों ओर लपेटे हुए पल्लू के साथ कॉन्ट्रास्टिंग पिंक ब्लाउज उनके चेहरे की चमक को बढ़ा रहा था। जब ‘बॉयफ्रेंड’ की मां को इंप्रेस करने के लिए तारा सुतरिया ने पहनी उसके पसंद की साड़ी

NBT

यही नहीं, । रणबीर कपूर की बुआ के फंक्शन में अपनी होने वाली सास के साथ शरीक होने पहुंची आलिया इस दौरान मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पेस्टल पिंक और ग्रीन लहंगा लहंगा पहने नजर आई थीं, जो उन्हें स्टन्निंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। सटल मेकअप के साथ पीच लिपकलर और माथे पर मांग टीका और ब्लैक बिंदी उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे थे।

NBT

खैर, यह पहली बार नहीं हैं जब रणबीर के लिए स्टाइल का स्टाइल यूं बदला-बदला दिखा हो। अभिनेत्री इन दिनों रणबीर संग इंडियन वियर को पहनना ही ज्यादा प्रेफर कर रही हैं। हालांकि, ऐसा करते देख एक बात तो साफ़ हो गई कि रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के वेस्टर्न लुक से ज्यादा एथनिक लुक्स पर फिदा हैं।

Web Title alia bhatt changed her dressing style for ranbir kapoor(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here