alia bhatt repeat dress: पहले तो रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट ने की जमकर डांस प्रैक्टिस, फिर अपने किलर लुक्स से बटोरी सुर्खियां – alia bhatt repeat her clothes in riddhima kapoor birthday party

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी कमाल की ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। कूल एंड कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आने वाली आलिया ने यूं तो अपने फैशनेबल करियर की शुरूआत प्रिंसेस बॉलगाउन, ट्यूल ड्रेसेस और चंकी सैंडल्स से की थी। हालांकि, वो बात अलग है कि जब से आलिया ने रणबीर का हाथ क्या थामा उनका ज्यादातर झुकाव देसी फैशन की तरफ बढ़ा है। लेकिन इसी बीच भी वह स्टाइलिश दिखने वाले सिल्हूट का पीछा नहीं छोड़ रहीं। ऐसा ही कुछ हमें बीती रात देखने को मिला जब आलिया रिद्धिमा कपूर साहनी के बर्थडे बैश में करीब दो साल पुरानी ड्रेस को पहनकर पहुंचीं।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में आलिया ने रिद्धिमा कपूर के लिए एक खास बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान समेत परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। जैसे ही इस पार्टी की तस्वीरें सामने आईं तो हमने देखा आलिया ने उसी ड्रेस को पहना था, जिसे सबसे पहले श्रद्वा कपूर और फिर मलाइका अरोड़ा ने पहना था। अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के वो लुक्स, जिन्हें देख ट्रोलर्स के मुंह से निकला- मां-बाप की तो शर्म करो


कपड़ों को रिपीट करने के मामले में आलिया का नाम आपने कभी-कभार ही सुना होगा, लेकिन कोरोना काल में आलिया को भी एक नहीं बल्कि दो-दो बार अपनी ड्रेस को दोबारा पहनना पड़ गया। सबसे पहले बात करें बर्थडे लुक की तो आलिया ने इस पार्टी के लिए पेस्टल पिंक फ्लोरल लेस ड्रेस को चुना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। बेल स्लीव्स और V नेकलाइन वाले इस ऑउटफिट को अभिनेत्री ने सॉफ्ट मेकअप और न्यूड स्ट्रेपी हील्स के साथ स्टाइल किया था, जिसके साथ उन्होंने वाइट स्लिंग बैग को कैरी किया। आपको बता दें यह ड्रेस Australia की लक्जरी ब्रांड Zimmermann की है, जिसकी कीमत 52000 रुपए है।

आलिया भट्ट

यही नहीं, बर्थडे पार्टी से ठीक दो दिन पहले आलिया को रणबीर कपूर के साथ डांस प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया था। इस दौरान वह हल्के नीले रंग की मिडी ड्रेस पहने हुए नजर आईं, जिसे फैशन डिज़ाइनर मीरा मिकाती ने डिज़ाइन किया है। इस ड्रेस में बुलडॉग कार्टून, मल्टी कलर्स और सिग्नेचर क्लाउड मॉन्स्टर्स बने हुए थे, जिसमें स्पोर्टी रिब्ड कॉलर, ड्रॉस्ट्रिंग कमर आलिया के लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। बात करें आलिया के ओवरऑल लुक को तो मिनिमल मेकअप के साथ मिडिल पार्टेड हेयर्स और पीवीसी सैंडल में आलिया सुपर क्यूट लग रही थीं। हिना खान दिखीं बेहद स्टाइलिश कपड़ों में, आलिया भट्ट पर भी पड़ीं भारी

आलिया भट्ट

आपको बता दें आलिया ने पहली बार इस ड्रेस को साल 2018 में अपनी हिट फिल्म गली बॉय के डबिंग सेशन में पहना था, उस समय भी आलिया ने इस ड्रेस को इन्हीं पीवीसी हील्स के साथ पेअरअप किया था। बात करें इस ड्रेस की कीमत की तो यह आपको 36,841 रुपए के आसपास मिल जाएगी। खैर, आलिया को बैक टू बैक रिपीट ड्रेस में देखना हर किसी के लिए वाकई मजेदार है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here