Aligarhs DMs alleged audio viral, used abusive words for CMS – अलीगढ़ के DM का कथित ऑडियो वायरल, दीनदयाल हॉस्पिटल के CMS को जूते मारने की दे रहे धमकी..

अलीगढ़ के DM का कथित ऑडियो वायरल, दीनदयाल हॉस्पिटल के CMS को जूते मारने की दे रहे धमकी..

कथित ऑडियो में अलीगढ़ के डीएम को सीएमएस को धमकी देते हुए सुना जा सकता है

अलीगढ़:

अलीगढ़ के डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेट चंद्रभूषण सिंह का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे शहर के दीनदयाल हॉस्पिटल के तत्‍कालीन सीएमएस विमल गुप्‍ता को 50 जूते मारने की धमकी दे रहे हैं. वीडियो जून माह के पहले सप्‍ताह का बताया जा रहा है. ऑडियो में वे सीएमएस को धमकी देते हुए कह रहे हैं, तुम्‍हें किसने बना दिया प्रभारी सीएमएस, हॉस्पिटल में आकर ही जूते मारूंगा.गुप्‍ता का मुरादाबाद तबादला हो चुका है. NDTV वायरल हो रहे इस ऑडियो की वैधता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें

बिहार: बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सिंह का कथित ऑडियो वायरल, विवादित बोल से खड़ा हुआ बखेड़ा

 

ऑडियो में डीएम को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं फाइलों का रिव्‍यू कर रहा हूं. जो दीनदयाल में सीएम साहब के यहां से फीडबैक लिया गया था. जो शिकायतें की गई हैं, उसके निस्‍तारण के बारे में पूछ रहा हूं. इस पर सीएमएस रिकॉर्ड दिखवाने के बारे में कहते हैं. बातचीत में डीएम को आगे यह कहते हुए सुना जा सकता है- अनिल कुमार ने लिखा है स्‍टाफ मरीजों की सुनता नहीं है, दो घंटे तक पानी मांगता रहा. उन्‍होंने लिखा है पहले का स्‍टाफ अच्‍छा था. इसके बाद डीएम, स्‍टाफ के बारे में पूछते हैं और यह भी सवाल करते हैं कि अनिल कुमार हैं क्‍या अभी. इस पर सीएमएस जवाब में कहते हैं कि होना चाहिए. इस पर डीएम उनसे (अनिल कुमार से) बात करने को कहते हैं.

चर्चा के दौरान जब सीएमएस अपनी ओर से वार्ड में व्‍यवस्‍था के बारे में बताने का प्रयास करते हैं तो डीएम आपा खो देते हैं और कहते हैं: अब तुम ***बकवास कर रहे हैं. मेरा दिमाग खराब कर रहे हो.****तुम्‍हें किसने बना दिया प्रभारी सीएमएस. ऑडियो में डीएम को कई जगह अपशब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हुए सुना जा सकता है.

BJP विधायक का पीड़ित परिवार को धमकाता हुआ ऑडियो वायरल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here