छतरपुर। सिंघाड़ी नदी के पास रहने वाले वाहन चालक मोहम्मद एजाज ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक उसे भाड़े के काम के बहाने बुलाया गया, जिसके बाद सबराती राइन और सद्दाम राइन ने कथित तौर पर उसे कमरे में बंद कर मारपीट की, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया और पैसे चोरी करने का आरोप लगाते हुए जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया।पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसे धमकियां दी जा रही हैं, जिसके चलते वह अपनी गाड़ी लेकर काम पर नहीं जा पा रहा है। इससे उसके तीन छोटे बच्चों के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित ने ओरछा थाना पुलिस में शिकायत देकर न्याय और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसके मुताबिक शिकायत के बावजूद अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है।