जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक ने उठाए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल, किसानों की समस्याओं पर जताई नाराजगी

राजगढ,,, मुख्यमंत्री जनसमस्या निवारण शिविर,, प्रत्येक शुक्रवार को कलेक्टर सहित अधिकारी सिलेक्ट किए गांव में जाकर शिविर लगाएंगे व जनता की समस्या का निराकरण करेंगे,,,, पर यहां तो जनता द्वारा चुने विधायक ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते नज़र आ रहे है। खिलचीपुर तहसील के गोघटपुर गांव में आज मुख्यमंत्री जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ खिलचीपुर विधानसभा से भाजपा से निर्वाचित विधायक हजारी लाल दांगी ने किसानों की जमीन के नामांतरण में छह छह माह तक चक्कर लगाने के बाद भी जानबूझकर निरस्त कर नहीं किये का मामला उठाया। एस डी एम ज्योति राजौरे ने कहा कि निरस्त किए प्रकरण को हमारे यहां किसान अपील कर सकता हैं, विधायक बोले पहले ही छह माह चक्कर लगा चुके किसान आप पता नहीं कितने दिन और लगाएगी,,,, गलत बात,,, विधायक ने कहा कि बारिश में मकान गिर जाने का प्रकरण तहसीलदार कई चक्कर लगाने के बाद भी नहीं करते,, विधायक ने परेशान उदेसिंह को खड़ा किया उसने बताया कि ज्यादा बारिश से कच्चा मकान ढहा,,तहसीलदार ने कई चक्कर के बाद भी मुआवजा प्रकरण फाइल पर साइन नहीं किये शिकायत सी एम हेल्पलाइन पर करने के बाद तहसीलदार शिकायत वापिस लेने डरा धमका रहा,, कुल मिलाकर देखा जाए तो जनसमस्या निवारण शिविर में शिकायतो का अंबार है। जबकि यह शिकायतें कई माह पहले ही विधायक के पास लोग कर चुके होते हैं विधायक अधिकारी को कह भी देते हैं पर अधिकारी विधायक की भी नहीं सुनते,,,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here