पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमक उठी है। पटी क्षेत्र की खदान में बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। हीरे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।बद्री पटेल और उनके साथियों ने करीब 15 से 20 दिन पहले ही खदान में काम शुरू किया था। कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह नायाब हीरा मिला। हीरा मिलने के बाद सभी किसान बेहद खुश हैं। बद्री पटेल ने बताया कि उन्हें भरोसा था कि भगवान की कृपा से एक दिन उन्हें हीरा जरूर मिलेगा।हीरा मिलने के बाद बद्री पटेल और उनके साथियों ने इसे हीरा कार्यालय पहुंचकर नियमानुसार जमा करा दिया है। अब इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।बीओहीरा मिलने से किसान परिवारों में खुशी का माहौल है। बद्री पटेल ने बताया कि नीलामी से मिलने वाली राशि से वे अपना नया घर बनवाएंगे। वहीं उनके साथी रतन सिंह यादव, भीखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे बच्चों की शादी और अन्य पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने की योजना बना रहे हैं।हीरा कार्यालय की हीरा पारखी अनुपम सिंह के मुताबिक हीरे की नियमानुसार जांच के बाद इसे जमा कर लिया गया है। यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।


