वाशिंगटन: अमेरिका (America) में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. यह जानकारी उनके प्राथमिक देखभाल चिकित्सक ने शुक्रवार को दी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के संक्रमित होने की खबर आने के बाद जो बाइडेन और उनकी पत्नी की दिन में कोविड-19 जांच कराई गई थी. बाइडेन के प्रचार दल की ओर से जारी एक बयान में डा. केविन ओ कोन्नोर ने बाइडेन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी.
ट्रंप के साथ शेयर किया था स्टेज
बाइडेन इस सप्ताह के शुरू में ट्रंप के साथ 90 मिनट से अधिक समय तक बहस के मंच पर थे. अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि बाइडेन दिन में बाद में प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होंगे या नहीं. बाइडेन ने अपने समर्थकों द्वारा ‘चिंता भरे संदेशों’ के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि यह भविष्य में इसकी याद दिलाएगा कि मास्क पहनना है, सामाजिक दूरी बनाये रखनी है और अपने हाथ धोने हैं.’
LIVE TV

