‘अमेरिका मरहम नहीं, ज़हर हो गया है’, ईरान पर हमले के बाद महमूद मदनी भड़के

नई दिल्ली: जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने ईरान पर अमेरिका की बमबारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय समझौतों और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया है।

मदनी ने इज़राइल को पश्चिम एशिया में “खून-खराबे और आतंकवाद का केंद्र” बताते हुए कहा कि उसे अमेरिका का पूरा संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि “अमेरिका का अस्तित्व पश्चिम एशिया में मरहम के बजाय ज़हर में परिवर्तित हो चुका है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here