अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश, भारत चौथे स्थान पर

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स ने दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की एक नई सूची जारी की है। इस सूची में दुनिया की 140 से अधिक देशों की सैन्य शक्ति को 60 से अधिक कारकों के आधार पर मापा गया है।

दुनिया के टॉप-10 सबसे ताकतवर देश:

अमेरिका: अमेरिका इस सूची में लगातार पहले पायदान पर बना हुआ है।रूस: रूस दूसरे स्थान पर है।चीन: चीन तीसरे स्थान पर है।भारत: भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है, जो इसकी सैन्य शक्ति में स्थिरता को दर्शाता है।दक्षिण कोरिया: पांचवें नंबर पर दक्षिण कोरिया है।यूनाइटेड किंगडम (UK): यूके छठें स्थान पर है।जापान: सातवें स्थान पर है।फ्रांस: आठवें स्थान पर है।तुर्की: नौवें स्थान पर है।इटली: दसवें स्थान पर है।

अन्य देशों की रैंकिंग:

पाकिस्तान, जो पहले 9वें स्थान पर था, वह खिसककर 12वें स्थान पर आ गया है।इजरायल 15वें और ईरान 16वें स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here