America records more than 4000 deaths in single day for the first time | एक तरफ इस देश में शुरू हुआ वैक्सीनेशन, दूसरी तरफ एक दिन में कोरोना से हुईं 4 हजार मौतें

न्यूयॉर्क: अमेरिका (America) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. यहां लोगों को वैक्सीन देने का काम शुरू हो चुका है फिर भी कोरोना से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां एक ही दिन में हुई मौतों ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले 24 घंटे में लगभग 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि अमेरिका में एक ही दिन में मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है.

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार (7 जनवरी) को अमेरिका में 2 लाख 75 हजार नए कोरोनो वायरस के मामले सामने आए. जबकि एक ही दिन में 4085 लोगों की कोरोना वायरस (Coronavirus) से मौत हो गई. बता दें कि अमेरिका में इस वायरस से अब तक 3 लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- इधर Capitol Hill पर होने वाली थी हिंसा, उधर पार्टी कर रहे थे डोनाल्ड ट्रंप; सामने आया VIDEO

यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के नए डेटा के अनुसार, फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में नए कोरोना वायरस के स्ट्रेन के सबसे ज्यादा मामले सामने आए. 

ब्राजील में मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार

ब्राजील (Brazil) में कोरोना वायरस के कारण बीते 24 घंटे में 1,524 लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2 लाख 498 हो गई. ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी. जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत ब्राजील में हुई है. 

बता दें कि अनेक देशों ने जहां दिसंबर के मध्यम में वायरस के प्रकोप को थामने के लिए नए प्रतिबंध लागू किए थे, वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के प्रशासन ने छुट्टियों के दौरान कोई पाबंदी लागू नहीं की.

ब्राजील में संक्रमण से मौत के मामले दो लाख से अधिक होने के बाद बोलसोनारो ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया चैनलों पर सीधे प्रसारण में कहा था कि उन्हें लोगों की मौत का दु:ख है लेकिन जीवन चलता रहता है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here