वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के चुनावी अभियान के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ट्रम्प के बेटे एरिक ट्रम्प वाशिंगटन में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेन्शन में जो बिडेन पर जमकर बरसे. कन्वेन्शन को संबोधित करने के दौरान एरिक (Eric Trump) ने अपने पिता के प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन (Joe Biden) को ‘कम्युनिस्ट चीन के लिए बहुत आसान व्यक्ति बताया’.
ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस ने किया और बुरा हाल! नए मामलों में नंबर एक हुआ भारत
एरिक ने कहा, ‘जो बिडेन एक राजनेता हैं और वे 47 साल से राजनीति में है. वह एक ऐसे करियर राजनेता है, जो अमेरिकी कार्यकर्ता या अमेरिकी व्यवसाय के बारे में मामूली बातें भी नहीं जानते हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘वह एक ऐसे राजनेता हैं जो कम्युनिस्ट चीन के लिए बहुत ही आसान व्यक्ति हैं. इतना ही नहीं वह आतंकवादियों के लिए एक बड़ी राहत की तरह होंगे. जो बिडेन ने 400 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर कर जुटाने का संकल्प लिया है. जबकि मेरे पिता हर दिन अमेरिकी लोगों के लिए लड़ते हैं. ‘
अपने पिता के लिए एक संदेश में एरिक ट्रंप ने कहा कि ‘आप (डोनाल्ड ट्रंप) इस देश के लिए जो भी कर रहे हैं मुझे उस पर मुझे बहुत गर्व है.’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए 36 वर्षीय एरिक ट्रंप ने कहा कि उनके पिता राष्ट्रपति पद की दौड़ में इसलिए नहीं हैं क्योंकि उन्हें नौकरी की जरूरत है बल्कि इसलिए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इस देश में कड़ी मेहनत करने वाले लोग पीछे छूट गए हैं. उन्होंने कहा, “मेरे पिता ने प्रत्येक शहर, राज्य और नगर में प्रत्येक अमेरिकी से वादा किया है कि वह अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे.”
बता दें कि ट्रंप के परिवार से उनकी पत्नी और देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी कंवेंशन को संबोधित कर चुकी हैं.

