10वें दिन भी जारी अमित भटनागर का आमरण अनशन, 6 किलो वजन घटा; चिता आंदोलन को गांधीजनों का समर्थन

छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित मझगांव, रूंज, नैगुवा और एनटीपीसी से जुड़े कथित विस्थापन, मुआवजा और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जय किसान संगठन के बैनर तले चल रहा चिता आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का आमरण अनशन बुधवार को 10वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का दावा है कि उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है और अब तक उनका करीब 6 किलो वजन कम हो चुका है। वहीं आंदोलन स्थल पर चूल्हा नहीं जलने से करीब 500 बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भूखी रहीं।आंदोलनकारियों ने पारदर्शी सर्वे, उचित मुआवजा, तीन एकड़ जमीन, कट-ऑफ डेट 2026 करने और परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग दोहराई। इस दौरान गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी सहित कई गांधीजनों ने आंदोलन स्थल पहुंचकर समर्थन दिया और अहिंसक आंदोलन के जरिए प्रभावितों की आवाज बुलंद करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here