दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जगदीप का बुधवार को बढ़ती उम्र से होने वाली दिक्कतों के चलते निधन हो गया. जगदीप के यूं चले जाने पर पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया. तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पोस्ट करके जगदीप को याद किया है. उन्होंने अपने ब्लॉग में जगदीप के बारे में बहुत कुछ लिखा है.
बिग बी ने उस वक्त को याद किया है जब दोनों ने साथ काम किया था. उन्होंने लिखा, “कल रात हमने एक और नगीना खो दिया. जगदीप, कॉमिक एक्टिंग का अनूठा हुनर रखने वाला कलाकार. उन्होंने अपना एक बहुत ही यूनिक स्टाइल डेवलप कर लिया था… और मुझे उनके साथ कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला था. जो ऑडियंस को सबसे ज्यादा याद है वो है शोले और शहंशाह में उनका काम.”
अमिताभ ने लिखा, “उन्होंने अपने प्रोडक्शन में बनाई एक फिल्म में एक गेस्ट अपीयरेंस करने की विनती की थी, जो मैंने किया भी था. वह एक बहुत शालीन इंसान थे जिन्हें करोड़ों ने प्यार किया. उनके लिए मेरी दुआएं और प्रार्थनाएं. सैय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी उनका असली नाम था, जगदीप नाम उन्होंने फिल्मों के लिए रखा था.”
11 सालों बाद फिर दिखेगा सुशांत-अंकिता का पवित्र रिश्ता, यहां देख सकेंगे
नागिन 4 के शूट में बिजी रश्मि देसाई, लेकिन सता रहा है इस बात का डर
सब विदा होते जा रहे हैं
अमिताभ ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि किस तरह एक के बाद एक धीरे-धीरे उनके सहकर्मी इस दुनिया से विदा होते जा रहे हैं. उन्होंने लिखा, “एक एक करके वो सभी चले जा रहे हैं… इंडस्ट्री को अपने काम और अतुल्य सहयोग के बाद इस तरह वंचित छोड़कर.”