An American woman claimed she had an affair with PM Johnson of UK | अमेरिकी महिला का दावा, यूके के पीएम जॉनसन के साथ रहा है ये रिश्‍ता

लंदन: अमेरिका की एक टेक उद्यमी ने एक अखबार को बताया है कि उसका ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के साथ अफेयर था. महिला ने कहा कि उसका अफेयर तब था,  जब बोरिस लंदन के मेयर थे. इस महिला पर कई तरह की अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं.

द डेली मेल ने शनिवार को बताया कि जेनिफर अर्क्‍यूरी (Jennifer Arcuri) से जब पूछा गया कि क्या उनका जॉनसन के साथ अफेयर है, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बिना कहे चला.’

ये भी पढ़ें: फ्रांस में ‘मजहबी कट्टरता’ के नाम पर एक शिक्षक की हत्या

अर्क्‍यूरी ने आगे कहा कि जॉनसन उसे लेकर बेहद जुनूनी हो गए थे. उसी समय उनकी दूसरी पत्‍नी मरीना व्हीलर के साथ शादी हुई थी.

खुद पर लगे आरोपों के सामने आने के बाद कई इंटरव्‍यू में अर्क्‍यूरी ने कहा कि उसने और जॉनसन ने एक ‘बहुत ही विशेष संबंध’ का आनंद लिया था. हालांकि उसने बार-बार यह कहने से इनकार किया कि उनका कोई अफेयर था.

ऐसे में डेली मेल को हाल ही में दिया गया इंटरव्‍यू उन संदेहों की पुष्टि करता है, जो अर्क्‍यूरी के पहले के इंटरव्‍यू के बाद सामने आए थे. 

हालांकि इस पूरे मामले में डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

पहले भी सुर्खियों में आए थे जॉनसन 

जॉनसन 2008 से 2016 तक लंदन के मेयर थे और पिछले साल ही वह प्रधानमंत्री बने थे. एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर इंडिपेंडेंट ऑफिस फॉर पुलिस कंडक्ट (IOPC) ने सितंबर 2019 में इस मामले में जांच की शुरू की थी, जिसमें कहा गया था कि जब जॉनसन लंदन के मेयर थे उस दौरान वे अर्क्‍यूरी के साथ अपने निजी संबंधों का खुलासा करने में नाकाम रहे थे. जबकि अर्क्‍यूरी को पब्लिक फंडिंग के जरिए हजारों पाउंड्स मिले थे.  

वहीं जॉनसन ने किसी भी गलत काम से इनकार किया था और कहा था कि उन्‍होंने जो किया वो सही था. मई में IOPC ने कहा कि जॉनसन को किसी भी तरह की आपराधिक कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इसके बाद इस मामले को वॉचडॉग के पास भेजा गया क्‍योंकि जॉनसन मेयर ऑफिस के प्रमुख थे. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here