छतरपुर: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और परिजनों को धमकी देने का मामला सामने आया है। परिजनों और विश्व हिंदू परिषद (VHP) की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले का विवरण:
विश्व हिंदू परिषद (धर्म प्रसार) के प्रतिनिधि मयूर वाधवानी ने बताया कि शनिवार कि रात्रि लगभग 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि अमन राइन नामक युवक एक नाबालिग हिंदू बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 15 मिनट के लिए बाहर बुला रहा था। बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए परिजनों को इसकी जानकारी दी।
पुलिस और संगठन की त्वरित कार्रवाई:
सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद की टीम ने पुलिस प्रशासन से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, जिसके बाद कुछ ही देर में बच्ची को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचा दिया गया।
पुलिस अधिकारी का बयान:*थाना प्रभारी सतीश सिंह ने मीडिया को बताया कि परिजनों ने अपनी नाबालिग बच्ची के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। बच्ची को बहला-फुसलाकर बिना माता-पिता की अनुमति के ले जाने के आरोप में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की जा रही है और मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


