ananya panday troll for her Dress: जब अनन्या पांडे को देख लोग बोले- अरे! इसका पैंट कहां गया? – ananya panday got trolled for her white hudi

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे भले ही इंडस्ट्री में सिर्फ 2 फिल्में पुरानी हों, लेकिन उनका स्टाइल बॉलीवुड की बड़ी हसीनाओं पर भी भारी है। क्रॉप टॉप, मिनी स्कर्ट और रफल्ड ड्रेसेस में नजर आने वाली अनन्या को देखकर एक बात तो साफ है कि वह कभी भी अपने स्टाइल से समझौता नहीं करतीं। ऐसा ही एक बार हमें तब देखने को मिला जब अनन्या अपने दोस्त से मिलने पहुंची थीं। हालांकि, इस दौरान लोग अनन्या को देख बुरी तरह गुस्सा हो गए।

स्टारकिड होने के बावजूद इंडस्ट्री में आने के लिए अपने संघर्ष पर लगातार टिप्पणी करने वाली अनन्या पांडे को उस समय लेने के देने पड़ गए, जब वह देर रात अपने दोस्त के घर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान अनन्या पांडे वाइट कलर की बैगी स्वैटशर्ट को पहने दिखाई दीं, जिस पर ‘अमेरिकन ब्यूटी’ लिखा हुआ था। हालांकि, अनन्या की स्वैटशर्ट से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके पैंट पर था। जिसे देख ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को घेरने का एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया। चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे पर भी चढ़ा ग्लैमर का खुमार, 2 फुट की ड्रेस पर खर्च कर दिए लाखों

दरअसल, अनन्या पांडे ने जो बैगी स्वैटशर्ट पहन रखी थीं उसके नीचे उन्होंने उसी से मिलता-जुलता एक डिजास्टर शॉर्ट डाला हुआ था। हालांकि, वो बात अलग है कि अनन्या की यह स्वैटशर्ट इतनी बड़ी थी कि जिसे देख ऐसा लग रहा था कि वह पैंट पहनना ही भूल गई हैं। वहीं बात करें अनन्या के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आईज, पिंक ग्लॉसी लिप्स और बालों को मिडिल पार्टेड लुक से स्टाइल किया था

यही नहीं, अनन्या ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए पिंक कलर के Gucci स्लाइड्स भी पहने हुए थे, जिनकी कीमत तक़रीबन 20000 रुपए है। वहीं अनन्या ने सफेद रंग का Goyard लक्ज़री ब्रांड का एक हैंडबैग भी लिया हुआ था, जिसकी कीमत करीब 2 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। जब कार्तिक आर्यन की दोनों रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने पहनी एक जैसी ड्रेस, तो देखती रह गई पब्लिक

इतने महंगे स्लीपर्स और बैग के साथ बिना पैंट वाले लुक में दिखाई देने पर ट्रोलर्स ने अनन्या पांडे को आड़े हाथ ले लिया। जहां एक यूजर ने लिखा है, ‘स्ट्रगल चेहरे से ही दिख रहा है जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, “लगता है ये पैंट पहनना भूल गई।’

हालांकि, यह पहली बार नहीं हैं जब अनन्या अपनी किसी ड्रेस को लेकर यूं ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों, इससे पहले शाहरुख खान के घर न्यू ईयर के जश्न में बबलगम पिंक आउटफिट पहनने पर भी यह एक्ट्रेस काफी चर्चा में आई थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here