
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम जनता तक हर कोई सलमान को इस खास दिन शुभकामनाएं दे रहे हैं. अब टीवी की सबसे खूबसूरत नागिन अनिता हसनंदानी ने भी सलमान खान को बेहद ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. सलमान के बर्थडे को और भी स्पेशल बनाने के लिए अनीता ने सलमान के सबसे हिट गानों में से एक ‘ओ ओ जाने जाना’ पर बेहतरीन डांस किया. अनीता ने अपने सोशल हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख चुके हैं. अनीता ने इस वीडियो के साथ लिखा -हां मैंने एक पागल लड़की हूं. Happy happy birthday @beingsalmankhan
खास बात ये है कि अनीता के इस डांस वीडियो को ‘नागिन 3’ के मुख्य नायक माहिर यानी टीवी स्टार पर्ल वी पुरी ने शूट किया है. यहां तक कि कैमरा के पीछे अपनी शानदार आवाज में पर्ल ने सलमान के सुपर हिट सॉन्ग को गाय भी है. आप भी देखिये ये मस्त वीडियो.


